प्रापर्टी ब्रोकर के यहाँ लाखों की चोरी

इंदौर [NI 24 ] खजराना में रहने वाले प्रोपर्टी ब्रोकर के यहाँ चोर लाखो रुपये नगद एवं सोने चांदी के जेवर स्थित लेपटोप व मोबाइल ले उड़े । घटना के समय परिवार पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भोपाल गया हुआ था तभी चोरों ने सुने पड़े इस मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया ।

ओमेक्स सिटी में प्रोपर्टी ब्रोकर का काम करने वाले तल्हा पिता अल्ताफ निवासी 53 कादर कालोनी खजराना के यहाँ से चोर 2 लाख 13 हजार रुपये नगद एवं चार लाख के जेवर सहित 2 लेपटोप और 2 मोबाइल ले उड़े । चोरों ने जब वारदात को अंजाम दिया तब परिवार दोस्त के बच्चे की जन्मदिन पार्टी में भोपाल गया हुआ था पुलिस ने बताया की ब्रोकर ने उक्त मकान दो महीने पहले ही ख़रीदा था और यहाँ पुताई और फर्नीचर का काम हो रहा था । परिवार के लोगों ने उन्ही काम करने वाले लोगों पर शंका जाहिर की है जब की परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी वहां पर काम करने वाले नौकरों ने ही दी ।

घटना की खबर पुलिस को मिलते ही सी एस पी प्रशांत चौबे भी मौका मुआइना कने अपने डॉग स्काट के साथ पहुँच गए उन्होनें बताया की चोरों द्वारा घटना को अनभिज्ञ करने के उद्देश्य से दरवाजे पर चिंदी और काले कपडे बांधे गए है ।  उन्होनें किसी पुराने गिरोह और घर में ही काम करने वाले लोगों की जानकारी लेकर जाँच शुरू कर दी है ।

पुलिस ने अपनी जानकारी में करीब 5 लाख 50 हजार रुपये की चोरी होने का बताया है ।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट