इंदौर [ NI 24 ] दिल्ली गेंग रेप के बाद बसों के काले कांच के खिलाफ शुरू हुई पुलिस की कारवाई के विरोध में बस संचालक एक जुट हो गए है । बस ओपरेटर एसोसिएशन ने पुलिस की कारवाई के विरोध में आज हड़ताल कर दी है ।
दिल्ली गेंग रेप पर देश वासियों ने जिस तरह का गुस्सा दिखाया था उससे पुलिस और प्रशासन हिल गया था । ताबड़तोड़ जिम्मेदारो ने कई निर्णय लेकर कई तरह की सख्तिया शुरू कर दी थी । उन्ही में एक है बसों के कांच पर से काली फिल्मे हटाना , दो दिनों से प्रदेश भर में पुलिस बसों के चालान बनाकर काली फिल्मे उतार रही थी । बस संचालको ने यात्रियों की परेशानी का हवाला देते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । मंगलवार रात एसोसिएशन के लोगो ने कारवाई के विरोध में अचानक हड़ताल का एलान कर दिया । इस हड़ताल में पहली बार स्कुल बसे तक शामिल है ।
बसों की हड़ताल कब तक जारी रहेगी फिलहाल इसके बारे में पुलिस की सख्ती ख़त्म होने तक की बात कही गई है । गौरतलब है की इंदौर शहर से रोज़ करीब बारह सौ बसों का आवागमन होता है इनमे सवारी बसे और स्कूल बसे शामिल है । जिनसे हजारो यात्री रोज़ सफर करते है । बस ऑपरेटर्स की हड़ताल के कारण सवारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पडेगा ।

