इंदौर [ NI 24 ] मांगलिया क्षेत्र के ग्राम ढाबली में पैसो के लेन देन के विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया ! घायल को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है | जहा उसकी हालत गंभीर बनी हुई है |
मामला मांगलिया थाना क्षेत्र का है | तलावली चांदा के ग्राम ढाबली गाँव के रहने वाल़े प्रदीप यादव को रविवार रात घायल हालत में इलाज के लिए पहले एम् वाय अस्पताल लाया गया व बाद में गोकुलदास अस्पताल में भर्ती किया गया | दरअसल प्रदीप को तीन युवको ने चाकू मारकर घायल कर दिया था |
प्रदीप के भाई के मुताबिक़ आरोपियों और प्रदीप के बीच पैसो के लेन देन का विवाद था | उसी बात को लेकर दोनों पक्षों में रात को झगड़ा हुआ और बाद में चाकू चले | मांगलिया पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर बदमाशो कि तलाश शुरू कर दी है |

