इंदौर [ विरेन्द्र रायकवार ] नावदापंथ में रहने वाली नवविवाहिता ने अपने ही घर में जहर खाकर आत्महत्या कर ली , बतया जा रहा है कि देड साल पहले ही शादी हुई थी और महिला को कोई बच्चा नहीं था ! चन्दन नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है !
नवदापंथ निवासी पूजा पति दिलीप चौहान ने कल रात अपने घर में जहर खाकर आत्महत्या कर ली….बताया जा रहा हे की युवती की शादी डेड़ साल पहले ही कन्यकुंद में रहने वाले दिलीप चौहान से हुई थी ! पूजा गणेश चतुर्थी पर अपने घर नावदापंथ आई थी जहा रात को उसने जहर खा लिया ! उपचार के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी ! मौत का कारण अज्ञात है ! फिलहाल चन्दन नगर पुलिस पुरे मामले को संग्धिग्ध मानकर जाँच में जुट गयी है !

