इंदौर पुलिस की अनूठी तैयारी

इंदौर [ विरेन्द्र रायकवार ] पुलिस को आज दंगाईयों का सामना करना पडा… यहां पुलिस ने पहले तो दंगाईयों को समझाईश दी और जब वे नही माने तो उन पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी और हवाई फायर कर उन्हे तितर-बितर करने की कोशिश की। इस दौरान जब दंगाईयों ने पथराव किया तो पुलिस को आंसू गैस का सहारा भी लेना पडा। आगजनी कर रहे दंगाईयो ने इंदौर का दशहरा मैदान घेर लिया था।

पुलिस ने किये हवाई फायर छोडे आंसू गैस के गोले दंगाईयो ने किया पलटवार पुलिस की लाठियां छीनी और किया पथराव ये नजारा था  इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के दशहरा  मैदान का जहां नगर सुरक्षा समिति के सदस्य और पुलिस आपस में भीड लिए । जी हां इन दिनो सिंघम बनी पुलिस त्योहार के मद्देनजर अनूठी तैयारी कर रही है। दरअसल उपद्रवीयो को तितर-बितर करने का राज पुलिस की वो तैयारी है जो अचानक से भडके दंगो पर नियंत्रण कर सके या उस पर काबू पा सके। पुलिस महकमे में आए नए सुरक्षा उपकरणो का उपयोग की जांच भी इस अनूठी बलवा ड्रिल में की गई।

लगभग 15 मिनिट चले बलवे में जहां भीड ने पुलिस पर जमकर पथराव किए वही पुलिस ने पहले तो भीड को समझाइश दी लेकिन जब भीड पत्थर मारने पर उतारु हो गई तब पुलिस ने बचाव के लिए पहले हवाई फायर किए और फिर आंसू गैस भी छोडी। इस दौरान घायल हुए दंगाईयों को पुलिस ने एंबूलेंस के जरिये उपचार के लिए भेज दिया। हालांकि ये सब तैयारियां थी उन अनापेक्षित स्थितियों की जो दंगे के दौरान पुलिस के सामने आती है ऐसे में पुलिस ने कोशिश तो की लेकिन इन तैयारियों में कई खामियां भी देखने को मिली जिसे आला अधिकारियो ने जल्द ही दूर करने का आश्वाशन भी दिया।

इंदौर के चंदन नगर, अन्नपूर्णा और राजेंद्र नगर थाने के तकरीबन 70 जवान इस माक ड्रिल का हिस्सा बने। पुलिस के आला अधिकारियो की माने तो जवानों को दहशत भरे माहौल में बिगडी स्थिति से निपटने के लिए विशेष अभ्यास कराया जा रहा है। हालांकि पुलिस की बलवा ड्रिल में समय और संसाधनो के उपयोग के संबंध में कई खामियां भी थी जो उन्हे उनके सिंघम अवतार से कोसो दूर ले जा रही थी, इन खामियों को मानते हुए पुलिस जल्द ही सुधार का आश्वासन भी दे रही है।

सिंघम बनी पुलिस की इस माक ड्रिल को देखने जमा हुई भीड पहले तो घबरा गई फिर बाद में जब पूरे माजरे का पता चला तो वो भी दंगाईयों में शामिल होकर पुलिस को अभ्यास कराने में जुट गई। जिससे ये साफ होता है कि आम आदमी सिर्फ और सिर्फ अमन चैन की दुआ करता है और जरुरत पडने पर कम्युनिटी पुलिसिंग के जरिये सिंघम की सहायता भी करता है।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट