इंदौर [ NI 24 ] गुरूवार रात तीन अलग-अलग स्थानों पर महिलाओ ने खुद को जलाकर मारने की कोशिश की जिसमे एक महिला की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर है बनी हुई है । खुद को जलाकर कर मारने का पहला मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र के राम नगर का है । यहा रहने वाली संगीता अपने पति को छोड़कर मुकेश के साथ रहती थी रात को उसका लड़का विक्की शत प्रतिशत जली हालत में संगीता को लेकर ऍम,वाय,अस्पताल पहुचा । जहा उपचार के दोरान संगीता ने दम तोड़ दिया । विक्की के अनुसार संगीता ने खुद को घासलेट डाल कर आग लगा ली थी । मामले में बाणगंगा पुलिस संगीता के साथ कमरे में मोजूद मुकेश की तलाश कर रही है । जो हादसे के समय संगीता के साथ था ।
वही दूसरा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के राऊ का है । यहाँ रहने वाली ज्योति ने रात को खुद को आग के हवाले कर दिया । ज्योति को गंभीर हालत में उपचार के लिए एम ,वाय अस्पताल में भर्ती किया गया । ज्योति का पति मेजुन फिलहाल जेल में है । ज्योति ने आत्महत्या करने की कोशिश क्यों की ये साफ़ नहीं हो पाया है ।
आत्महत्या के प्रयास का तीसरा मामला बेटमा थाना क्षेत्र का है । यहाँ रहने वाली अरुणा पवार ने पति मुन्ना से झगडे के बाद कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन जब अरुणा सफल नहीं हो पाई तो उसने खुद पर घासलेट डालकर आग लगाने लगी । तभी परिजन आ गए और अरुणा को उपचार के लिए एम्,वाय अस्पताल लेकर पहुचे । गुरूवार रात तीन महिलाओ द्वारा की गई आत्महत्या की कोशिशो ने महिलाओ पर हो रहे अत्याचार की पोल खोलकर रख दी है ।

