इंदौर [ NI 24 ] एक व्यापारी को पाच लाख रुपये के लिए धमकाने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । गिरफ्त में आया बदमाश लिस्टेट गुंडा है । गुरुवार शाम दाल मिल व्यापारी को गुंडों ने फोन लगाकर पांच लाख रुपए के लिए धमकाया। वे कह रहे थे धंधा करना है तो रुपए दो। इसके बाद दो गुंडे रुपए लेने दाल मिल पहुंचे। कर्मचारी उन्हें रोकने लगे तो झूमाझटकी कर भाग गए। मिल में लगे सीसीटीवी फुटेज में दोनों कैद हो चुके थे।
पुलिस ने एक को पकड़ लिया। अग्रवाल नगर निवासी नितिन पिता ओमप्रकाश अग्रवाल की नेमावर रोड पर दाल मिल है। उनके मोबाइल पर दोपहर डेढ़ बजे धमकीभरा फोन आया जिसमें पांच लाख रुपए की मांग की। श्री अग्रवाल पूछताछ करने लगे तो उन्होंने यह कहते हुए फोन काट दिया कि वे रुपए लेने आ रहे हैं। दो गुंडे मिल में रुपए लेने पहुंचे तो वहां काम करने वाले भगवानसिंह सहित 10-15 अन्य कर्मचारी मौजूद थे। बदमाश उन्हें धमकाने लगे तो कर्मचारियों ने गुंडों को पकडऩे की कोशिश की लेकिन वे झूमाझटकी कर भाग गए।
मामला सयोगितागंज थाना क्षेत्र के उधोग नगर का है । यह दाल मिल मालिक नितिन अग्रवाल को बदमाश सुनील बतोड़ लम्बे समय से फोन पर पाच लाख रुपये के लिए धमका रहा था । मामले में व्यापारी की शिकायत पर सयोगितागंज पुलिस ने बदमाश सुनील बतोड़ को गिरफ्तार किया । पकडाया बदमाश क्षेत्र का लिस्टेट बदमाश है और उस पर वसूली के कई मामले दर्ज है ।

