तीन दिन बाद पुलिस को मिली ….”चैन” की साँस

इंदौर [ Rahul karaiya ]  इंदौर के थाना एम जी रोड पुलिस की मेहनत आखिर रंग लाई ,पुलिस बीते चार दिनों से एक लुटेरे की आवभगत में लगी थी, कोई केले खिलाता तो कोई  गरमागरम दूध पिलाता, इस लुटेरे को एक पल के लिए भी अकेला नही छोड़ा जाता था, दरअसल लुटेरे के पेट में  देड तौले की सोने की चैन थी जिसे उसने चार दिन पहले ही गुरुद्वारे के पास से एक वृद्ध के गले से झपटी थी लेकिन आसपास के लोगों द्वारा पकडे जाने पर लुटेरे ने चैन को गटक लिया लिहाज़ा पुलिस को चैन की जप्ती के लिए लुटेरे की जम कर सेवा करनी पड़ी, तीन दिन में चार दर्जन केले और तीन लीटर दूध लुटेरे को दिया गया !

आज तड़के ही पुलिस के चेहरे उस समय  खिल उठे जब शौच के लिए गये लुटेरे से चैन की रिकवरी हुई तो पुलिस ने भी चैन की साँस ली .एम.जी रोड थाना प्रभारी दिलीप गंगराड़े ने बताया कि गुरूद्वारे के पास दो पति पत्नी ,हस्बेंड गिरधारी सोने की चैन पहने हुए  थे तभी एक लड़का 20  – 22  साल का आया और उसने गले से चैन खींच ली और निगल ली उसे सभी लोग पकड़ कर थाने लेकर आये आरोपी ने भी पूछताछ में बताया की उसने चैन खाली है, मेडिकल में भी डाक्टर ने  बताया की उसके पेट में चैन है तो इसे कल से ही केले खिला रहे है और दूध पीला रहे है ! अभी तक 30 – 35  केले खिला चुके है दूध पीला चुके है !

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट