इंदौर [ NI 24 ] इंदौर के पास क्षिप्रा में दो सगे भाइयों ने अपने रिश्तेदार को उनकी लड़की के अश्लील एमएमएस होने की धमकी देकर पांच लाख रूपये की मांग की ! अश्लील एमएमएस की बात सुनते ही रिशेदार के होंश उड़ गए ! उन्होंने इसकी सुचना पुलिस को दी ! पुलिस द्वारा की गई जांच में जांच में दोनों के पास कोई एमएमएस नहीं मिला है ! फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफतार कर लिया हैं।
क्षिप्रा पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के पीर कराडिया में रहने वाली एक 17 साल की किशोरी की मां के पास उसके दो रिश्तेदार युवक आए दोनो युवक सगे भाई है। उन्होनें उसकी मां को बताया कि उनके पास उनकी बेटी का अश्लील एमएमएस हैं। दोनों भाईयों ने उसकी मां से 5 लाख रुपयों की मांग की । घटना से घबराई मां ने पुलिस को मामले की जानकारी दी पुलिस ने तत्काल दोनों भाइयों को गिरफतार किया और जब उनसे एमएमएस मांगा गया तो उन्होनें बताया कि उनके पास कोई एमएमएस नहीं था वे तो यू ही दबाव बना कर पैसा ऐठना चाह रहे थें।
उन्होंने लड़की के परिजनों को इस बात के लिए भी धमकाया था कि यदि उन्होंने पैसे नहीं दिए तो लड़की के पोस्टर पूरे गांव में लगा देंगे। पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफतार कर लिया गया हैं।

