इंदौर [ NI 24 ] बुरहानपुर से से इंदौर डाक देने आए एक सिपाही की मौत हो गई सिपाही अपने एक दोस्त के कमरे पर सोया था और सोते समय ही उसकी जान चली गई । सोने से पहली सिपाही ने पार्टी मनाई थी । मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र के जिंसी क्षेत्र का है ।
मल्हारगंज पुलिस को सुबह सुचना मिली की यहा एक एक मकान में एक सिपाही की लाश पड़ी है । पुलिस अफसर मौके पर पहुचे और जाँच की तो सिपाही की पहचान विनोद महाजन के रूप में हुई । विनोद बुरहानपुर में पदस्थ है और बुधवार को डाक लेकर इंदौर आया था । बुधवार रात देर होने पर वह यही रुक गया था । विनोद जिंसी में अपने पुलिसकर्मी दोस्त धनसिंग के रूम पर रुका था । रात को विनोद ने पार्टी मनाई थी और उसके बाद सो गया वही धनसिंह ड्यूटी पर आ गया । सुबह जब धनसिंग रूम पर पहुचा तो विनोद मृत हालत में मिला ।
माना जा रहा है की ज्यादा शराब और अटैक के कारण विनोद की मौत हुई है । पुलिस ने विनोद के शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है । विनोद की मौत की वजह क्या है पी एम् रिपोर्ट आने के बाद ही साफ़ हो पाएगा।
वही दूसरी और मराठी मोहले में रहने वाले एक वृद्ध की संग्दिग्द्ध हालत में मौत हो गई है फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा ।

