“चीजों की कीमत अधिक, इंसानों की कीमत कम”

इंदौर [ NI 24 ] सांसद सुमित्रा महाजन ने शहर में आयोजित कार्यक्रमों में कई कार्यों का शुभारंभ किया। इस मौके पर सांसद सुमित्रा महाजन ने केंद्र की यू पी ए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यू पी ए सरकार एक ऐसी सरकार है जिसके राज में “चीजों की कीमत बढ़ रही है और इंसानों की कीमत घट रही है”। कार्यक्रम में शहर के महापौर कृष्ण मुरारी मोघे समेत भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।

सांसद सुमित्रा महाजन सर्वप्रथम शहर की अहम मल्हार मार्तंड व्यायाम शाला पहुंची। यहां पहुंचकर उन्होंने व्यायाम शाला के लिए सांसद निधि से स्वीकृत 5 लाख रुपये के भवन निर्माण के कार्य का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रथम वाहिनी पहुंचकर सांसद निधि से निर्मित इंटरलाकिंग कार्य का लोकार्पण कर वाहिनी को दिये गये कंप्यूटर उपकरणों का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होने केवलारी लाईन्स पहुंचकर हाल निर्माण का भूमि पूजन किया।

इस मौके पर उन्होने हाल ही में हुए दिल्ली गैंग रेप को एक शर्मनाक घटना बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून के साथ कार्यपालिका, न्यायपालिका और समाज को सहयोग की जरूरत है। जिससे दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके और इस तरह का कृत्य दोबारा न दोहराया जा सके।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट