इंदौर [ NI 24 ] केन्द्रीय जेल में आजीवन कारावास काट रहे कैदी की उस वक्त हार्ट अटैक से मौत हो गई जब कैदी के परिजन उससे मिलने केंद्रीय जेल पहुंचे थे। कैदी की अचानक तबियत बिगड़ती देख जेल प्रशासन ने जेल चिकित्सक को जानकारी दी लेकिन जेल चिकित्सक के मौके पर पहुंचने से पहले ही कैदी की मौत हो चुकी थी।
जेलर ने बताया कि कैदी भुरला पिता कालू निवासी कुछी जिला धार सितंबर 2011 से हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास काट रहा था। आज जब भुरला के परिवार वाले उससे मिलने जेल पहुंचे तभी भुरला की तबियत अचानक बिगड़ने लगी और कुछ ही समय में उसकी मौत हो गई। भुरला के साथ उसके 2 पुत्र भी आजीवन कारावास की सजा काट रहे है।

