इंदौर [ NI 24 ] इंदौर शहर में नवरात्री के दोरान होने वालो गरबों में बढती फूहड़ता ओर अश्लीलता को दूर करने के लिए भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष उषा ठाकुर ने कमर कस ली है । उनका कहना है की अब गरबो में अश्लीलता नहीं होने देगे । वही युवा इन सब बातो से दूर गरबो की तैयारी में लगे है । समग्र क्रांति चेतना मंच के कार्यकर्त्ता की बैठक में बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष उषा ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्त्ता अपने अंपने क्षेत्र में घूम कर गरबा पंडालो पर नजर रखेगे ! इस बार गरबो में अश्लीलता ओर फूहड़ता नहीं होने दी जाएगी । इसी लिए समग्र क्रांति चेतना मंच के कार्यकर्त्ता वार्ड स्तर पर मीटिंग लेकर तैयारी में जुटे है ।
बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष उषा ठाकुर का कहना है की आजकल गरबो का मतलब माँ की आराधना न होकर महज फूहड़ता ओर अश्लीलता हो गया है । गरबो में इस बार यदि कुछ भी अश्लील दिखा तो सहन नहीं किया जायेगा । वही उषा ठाकुर का कहना है की गरबों में दूसरे धर्मो के लोगो की संख्या भी बढती जा रही जो हाथो में नाडे बंधकर गरबा करते है । इसे लोगो को रोकने के लिए आई डी कार्ड भी अनिवार्य किया जाये ।
उषा ठाकुर की इस चेतावनी के बाद अब गरबा आयोजक भी सतर्क हो गये है । वही कनकेश्वरी देवी गरबा मंडल में जहा पारंपरिक गरबा होता है । वहा के लोग खुश भी है की बढती फूहड़ता पर तो रोक लगना ही चाहिए । गरबा करने वाली लडकियों ने भी साफ़ किया है की वो सिर्फ पारम्परिक परिधानों में ही गरबा करेगी । अब देखना होगा की राज ठाकरे के तर्ज पर प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष की यहाँ पहल कितनी सार्थक होती है । लेकिन एक बात साफ़ है की उषा ठाकुर के इस अश्लीलता रोको अभियान की शहरभर में तरीफ जरुर हो रही है ।

