खजराना गणेश मंदिर को अनाज से सजाया

इंदौर [ NI 24 ] गणेश चतुर्थि के उपलक्ष्य में इंदौर के प्रसिद्द खजराना गणेश मंदिर में दस कलाकारों ने कड़ी मेहनत से गणेश मंदिर के इतिहास में पहली बार अनाज बंगला सजाया गया है, इस अनाज बंगले में 18 क़िस्म के करीब 1200 किलो अनाज का उपयोग किया गया !

इंदौर के प्राचीन खजराना गणेश मंदिर में पहली बार अनाज बंगला बनाया गया है जो मंदिर में आने वाले भक्तो को काफी लुभा रहा है.. दरअसल पिछले साल जब इंदौर में पानी की कमी हुई थी जिसको लेकर कुछ भक्तों ने अगली बार गणेश चतुर्थी पर अनाज बंगला बनाने का प्रण लिया था जो उन्होंने साकार भी कर दिखाया.. इस मनमोहक गणेश अनाज महल को देखने के लिए काफी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है !

अनाज बंगला बनाने वाले हर्ष नेमा और कल्लू ने गत वर्ष  प्रण लिया था खजराना गणेश मंदिर को अनाज से सजाने का और उन्होंने इसे कर दिखाया ! वहीँ मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों ने बताया की हमने पहली बार मंदिर की ऐसी सजावट देखी है जो उम्मीद से कहीं ज्यादा सुन्दर और मनमोहक है,, दर्शनार्थियों ने बताया की हमने खजराना गणेश मंदिर के इतिहास में पहली बार ऐसी अनाज की सजावट देखी !

मंदिर के पुजारी श्री जय देव भट्ट ने बताया की यह अनाज बंगला अपने आप में अनूठा है, और हर साल गणेश चतुर्थी पर अलग अलग प्रकार के श्रृंगार करते आये है, जो की केवल इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में ही देखने को मिलता है.. इस अजान बंगले में उपयोग किया 1200 किलो अनाज बाद में प्रशाद के रूप में वितरित किया जायेगा !

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट