इंदौर [ NI 24 ] संघ प्रमुख रहे के.एस सुदर्शन के निधन पर आज सुबह उन्हें श्रंद्धांजलि दी गई ! शुभकारज गार्डन में हुए इस कार्यक्रम में इंदौर का संघ परिवार और भाजपा सहित कई संगठनो के नेता कार्यकर्ता एकत्र हुए ! सभा में संघ के सहकार्यवाह सुरेश सोनी, प्रांतीय कार्यवाह अशोक सोनी, पराग अभ्यंकर और कृष्णकुमार अष्टाना प्रमुख रूप से मोजूद थे ! इस दौरान सुदर्शन के सरसंघचालक पद छोड़ने के दौरान दिए गए बौदीक को सुनाया गया !
अष्ठाना बोले कि विश्व के सबसे बड़े संगठन का मुखिया दो शब्दों में अपने पद से निवृत हो जाता है ! यह हमारी कार्य प्रणाली है ! उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मध्यप्रदेश शासन कि और से श्रंद्धांजलि दी ! उनके अलावा कई समाजसेवी संगठनों के लोग भी मौजूद थे !

