PM के सामने शर्ट उतारी, इस्तीफा मांगा

नई दिल्ली [ इंटरनेट डेस्क ] दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के एक कार्यक्रम में एक शख्स ने शर्ट उतारकर उनका विरोध किया। उसने सरकार विरोधी नारे लगाए और प्रधानमंत्री से इस्तीफा मांगा। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत दबोच लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, विरोध के बीच प्रधानमंत्री ने अपना भाषण जारी रखा। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित आर्थिक विकास सम्मेलन में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जैसे ही भाषण देने के लिए मंच की तरफ बढ़े, एक शख्स ने उनके विरोध में नारे लगाने शुरू कर दिए। उसने पीएम वापस जाओ और भ्रष्ट पीएम इस्तीफा दो जैसे नारे लगाए। देखते ही देखते वह टेबल पर चढ़ गया और अपनी कमीज उतार दी। उसने प्रधानमंत्री से इस्तीफा मांगा। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे दबोच लिया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस विरोध के बावजूद प्रधानमंत्री ने अपना भाषण दिया।

सूत्रों के मुताबिक, यह शख्स पेशे से वकील है। इसका नाम संतोष कुमार सुमन बताया जा रहा है। यह सुप्रीम कोर्ट बार असोसिएशन में रजिस्टर्ड है। यह मूल रूप से बिहार का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि संतोष पिछले दिनों डीजल के दामों में बढ़ोतरी से नाराज है। उसी का विरोध करने संतोष वहां पहुंचा था।
कांग्रेस ने इसके पीछे गहरी साजिश की चिंता जताई है। पार्टी ने कहा है कि इस मामले की पूरी जांच की जाए। पार्टी प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि यह विपक्षी पार्टियों के प्रधानमंत्री को बदनाम करने की मुहिम का हिस्सा है।

कार्यक्रम में इन सारी घटनाओं से बेफिक्र में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में निवेश बढ़ाने के लिए माहौल बनाना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने आर्थिक सुधार के लिए कुछ जरूरी कमद उठाए हैं। कुछ और महत्वपूर्ण निर्णय जल्द लिए जाएंगे।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट