गुजरात से बिजनस के गुर सीखेगा चीन

अहमदाबाद [ इंटरनेट डेस्क ] जिस ‘मेड इन चाइना’ ने दुनिया भर के बाजारों में धूम मचाई हुई है, वह अब गुजरात से ‘बिजनस’ के गुर सीख रहा है। दरअसल, औद्योगिक निवेश के लिए इन्वेस्टर्स की पसंद बन चुके गुजरात से कुछ खास गुर सीखने के लिए चीन ने भारत सरकार से बात की है और चीन को मदद करने के लिए मिनिस्ट्री की ओर से इस बाबत स्टडी भी करवाई जा रही है।

सूरत के कपड़ा उद्योग, राजकोट के ऑटो कंपोनेंट उद्योग, मोरबी के सेरामिक उद्योग से चीन प्रभावित है और वह जानना चाहता है कि इन क्लस्टर्स में आखिर काम किस तरह से होता है। ये गुर सीख कर चीन अपने शहरों में भी इन प्रैक्ट्सिस को लागू करवाना चाहता है। इस बात क्लस्टर्स ट्वाइनिंग स्टडी कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्री मंत्रालय की ओर से करवाई जा रही है जिसका उद्देश्य सूरज, मोरबी और राजकोट की इंडस्ट्रीज़ का अध्ययन और विश्लेषण करना है। चाइना काउंसिल फॉर प्रमोशन ऑफ इंटरनैशनल ट्रेड ने भारत सरकार से आग्रह किया था कि वह भारत की विभिन्न इंडस्ट्रीज के काम काज के तरीकों और नीतियों से प्रभावित है और सीखना चाहती है। इसके बाद ही यह स्टडी करवाई जा रही है।

चीन इन इंडस्ट्रीज के प्रॉडक्शन, मार्केटिंग, इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स, शोध, मानव संसाधन और फाइनैंस के क्षेत्र में काम करने के तौर तरीकों पर फोकस कर रहा है। इस स्टडी पर रिपोर्ट नवंबर तक आने की संभावना है। ऐसी ही कुछ और स्टडीज़ चीन और भारत की 10 और इंडस्ट्रीज पर की जानी है।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट