सैफ-करीना की बांद्रा में मैरिज रजिस्ट्रार को ऐप्लिकेशन

मुंबई [TNN] भले ही पटौदी के नवाब सैफ अली खान और कपूर खानदान की नूरचश्म करीना विवाह के लिए इंकार कर रहे हों पर उनका विवाह तय है। 12 सितंबर को सैफ अली खान ने करीना कपूर के साथ शादी के लिए बांद्रा में मैरिज रजिस्ट्रार को ऐप्लिकेशन दे दी है। सबसे ज्यादा सुर्खियां में रहने वाली इस शादी की खबर का एक स्थानीय अखबार ने किया।

सैफीना की शादी की खबरें काफी समय से चल रही थीं। लेकिन करीना लगातार इनकार कर रही थीं। इसी सप्ताह अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए दिल्ली आईं करीना कपूर ने अभी शादी करने से इनकार कर दिया। हां, सैफ की मां शर्मिला टैगोर बार-बार 16 अक्टूबर शादी की तारीख बताती रही हैं। कानूनी तौर पर देखा जाए तो अब सैफ अली खान और करीना आने वाले 30 दिन पूरे होने के बाद कभी भी शादी कर सकते हैं। यानी कि 11 अक्टूबर से लेकर 17 अक्टूबर तक वह कभी भी शादी कर सकते हैं।

सूत्रों ने बताया कि 12 सितंबर को सैफ ने सारे जरूरी कागजात कोर्ट में दे दिए हैं। अखबार के अनुसार सैफ-करीना 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे बांद्रा वाले घर में मैरिज रजिस्ट्रार बुलाने की प्लानिंग कर रहे हैं, जहां शादी की बाकी सारी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद करीना की सास शर्मिला ने 18 अक्टूबर को न्यूली वेड कपल के वेलकम में दावत-ए-वलीमा रखा है।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट