बिल क्लिंटन कई लड़कियों के साथ सेक्स करते थे

वाशिंग्टन [TNN] न्यूयॉर्क टाइम्स ने मोनिका के मित्रों के हवाले से बताया कि उन्हें वह 12 मिलियन डॉलर में में किताब लिखने का करार किया है। द न्यूयॉर्क पोस्ट का मानना है कि लेविंस्की जो किताब लिख रही हैं वो कई मायनों में एक बॉम्बशेल साबित होगी। अमेरिका के इतिहास में भारी बखेडा खडा करने वाली मोनिका लेविन्स्की एक बार फिर बवाल मचाने जा रही है। उसने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को किसी जमाने में लिखे अपने प्रेम पत्रों को सार्वजनिक करने के साथ ही उनके साथ अपने प्रेम संबंधों का खुलासा सिलसिलेवार तरीके से एक किताब में करने का फैसला किया है।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के बारे में मोनिका लेविंस्‍की के एक दोस्त ने बताया है कि क्लिंटन एक ही समय एक साथ कई लड़कियों के साथ सेक्स करते थे। इसका जिक्र लेविंस्‍की ने अपनी किताब में किया है ! व्हाइट हाउस में क्लिंटन की सबसे पसंदीदा इंटर्न रही मोनिका पूर्व राष्ट्रपति से ‘‘बदला ’’ लेना चाहती है क्योंकि उसका मानना है कि वह सस्ते में छूट गए हैं। न्यूयार्क पोस्ट ने यह रिपोर्ट दी है। मोनिका के मित्रों के अनुसार , वह 12 लाख डालर में पूर्व राष्ट्रपति के साथ अपने प्रेम संबंधों का कच्चा चिट्ठा बयान करेगी। इससे पूर्व दिए गए साक्षात्कारों में मोनिका ने कभी भी क्लिंटन के साथ अपने रिश्ते को अधिक व्यापक तरीके से नही बयां किया लेकिन अब वह दुनिया को सचाई बताना चाहती है। मोनिका के एक दोस्त ने नेशनल एंक्वायरर को यह जानकारी दी।

39 वर्षीय मोनिका के मित्रों के अनुसार , किताब में वह यह भी ब्यौरा देगी कि पूर्व राष्ट्रपति कैसे अपनी पत्नी हिलेरी को ‘‘ठंडी मछली’’ कहते थे और अपने ‘‘खत्म हो चुके यौन संबंधों ’’ को लेकर हंसते थे। वह क्लिंटन को लिखे अपने प्रेम पत्रों को भी इस किताब में पेश करेंगी। इनमें से कुछ खत तो ऐसे हैं जो उसने लिखे लेकिन अपने प्रेमी को नहीं भेजे। मोनिका के मित्र ने दी पोस्ट को बताया , ‘‘ क्लिंटन के कारण कोई उसे नौकरी नहीं देगा।’’

 

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट