सस्ते नहीं होंगे कर्ज , सीआरआर में कटौती की संभावना

नई दिल्ली [ इंटरनेट डेस्क ] थोक महंगाई की दर में कुछ कमी आने के बावजूद रिजर्व बैंक (आरबीआइ) की ओर से नीतिगत ब्याज दर में कटौती की उम्मीद काफी कम है। इसके बजाय विशेषज्ञ नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में चौथाई फीसद की कमी की संभावना जता रहे हैं।

केंद्रीय बैंक मंगलवार को अपनी मध्य-तिमाही मौद्रिक समीक्षा बैठक करेगा। अग्रिम कर जमा करने की वजह से बैंकिंग प्रणाली में नकदी की कुछ तंगी महसूस की जा रही है। बैंकों ने सोमवार को रिजर्व बैंक से 1,46,300 करोड़ की अल्पकालिक उधारी हासिल की है। शुक्रवार को यह आंकड़ा 64,445 करोड़ रुपये था। इसे देखते हुए उम्मीद बंधी है कि केंद्रीय बैंक सीआरआर (वह राशि जो बैंक आरबीआइ के पास अपनी जमाओं के एवज में रखते हैं) में कटौती करेगा।

फिलहाल यह अनुपात बैंक जमाओं का 4.25 फीसद है। वैसे, भारतीय स्टेट बैंक के एमडी दिवाकर गुप्ता ने सीआरआर के अलावा रेपो रेट (वह दर जिस पर बैंक आरबीआइ से कम अवधि का कर्ज प्राप्त करते हैं) में भी कमी की संभावना जताई है। केंद्रीय बैंक ने काफी समय से इस दर को आठ फीसद पर यथावत रखा है। आरबीआइ अभी भी महंगाई दर को ऊंची मान रहा है। इसीलिए रेपो दर में कमी करने से वह कन्नी काट रहा है। वैसे इस ऊंची नीतिगत दर को औद्योगिक उत्पादन में सुस्ती की मुख्य वजह बताया जा रहा है।

केंद्रीय बैंक ने सस्ते मकानों को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को बड़ी पहल की है। इसके तहत आरबीआइ ने रियल एस्टेट डेवलपरों और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों को विदेशी वाणिज्यिक उधारियों (ईसीबी) के जरिये एक अरब डॉलर तक की राशि जुटाने की मंजूरी दे दी है। इस राशि का इस्तेमाल या तो कम लागत वाली हाउसिंग परियोजनाओं के विकास पर किया जाएगा या फिर लोगों को 25 लाख रुपये तक का होम लोन देने में होगा। इसके तहत होम लोन मुहैयाकराने के लिए मकान की कीमत 30 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। झुग्गी पुनर्वास परियोजनाएं भी इसके दायरे में आएंगी।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट