रोहिणी में महिला की गोली मारकर ह्त्या

नई दिल्ली [ इंटरनेट डेस्क ] आउटर दिल्ली के रोहिणी इलाके में सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका का नाम मीनाक्षी (30 साल) है। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मीनाक्षी सुबह अपने बच्चों को स्कूल पहुंचाने जा रही थी। जब वह रोहिणी सेक्टर-16 पहुंची, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उस पर फायरिंग की। बताया जाता है कि महिला को 5 गोलियां मारी गईं। एक गोली उसके सिर में भी लगी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद कुछ लोगों के अनुसार इससे पहले महिला और बदमाशों के बीच कुछ कहासुनी हुई। इसके बाद बदमाशों ने फायरिंग की। फायरिंग के बाद महिला रिक्शे से गिर गई।

घटना की सूचना मिलने पर वहां पहुंची पुलिस ने उसे तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि मामला रंजिश का लग रहा है। लेकिन जांच हर एंगल से की जा रही है।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट