रेलकर्मी को थप्पड़ मारे, मुर्गा बनाया

नई दिल्ली [ इंटरनेट डेस्क ] यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भले ही प्रदेश में गुंडई खत्म करने की बात करते हों, लेकिन अपने मंत्रियों, विधायकों पर ही उनका बस नहीं चलता। अब उनके कैबिनेट के एक प्रमुख मंत्री और एसपी के बड़े नेता आजम खान चर्चा में हैं। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल के एसी कोच में आजम खान ने एक कोच अटेंडेंट को न सिर्फ थप्पड़ मारे, बल्कि घंटों मुर्गा बनाए रखा। यह घटना यूपी के रामपुर जिले की है।

सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार की रात जब पंजाब मेल जब रामपुर पहुंची, तो मंत्री अपने दलबल के साथ एसी डिब्बे में चढ़ गए। मंत्रीजी ने एसी कोच के अटेंडेंट निर्मल मुर्मु को दबंग अंदाज में बुलाया और बिस्तर साफ न होने की बात कहते हुए डांटा। अटेंडेंट ने जब उन्हें बताया कि उनके पास ऐसे ही बिस्तर हैं तो आजम खां ने थप्पड़ जड़ दिए।

देखते ही देखते मंत्री के समर्थकों ने बाकी अटेंडेंट्स को भी बुलाकर उन्हें मुर्गा बना दिया। मुर्गा बने हुए अटेंडेंट्स को समर्थक पीटते रहे। सभी अटेंडेंट्स ने आजम खान से माफी मांगते हुए जब बख्श देने की गुहार लगाई, तब जाकर मंत्रीजी ने कहा कि अगर पंजाब मेल यूपी से होकर गुजरेगी तो इसे अपनी व्यवस्था सुधारनी होगी।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट