भारत बंद का मिला जुला असर , कई जगह ट्रेने रोकी

नई दिल्ली [ NI 24 ]  राजधानी के मेन चौराहों और सड़कों पर कई जगह जाम की घटनाएं सुबह 10 बजे के आसपास ही मिलनी शुरू हो गईं। नगर निगमों से जुड़े बड़े नेताओं ने दर्जनों जगह खुद मोर्चा संभाल रखा है। पुलिस के साथ कई जगह भागदौड़, नाकेबंदी और कश्मकश भी चल रही है। दक्षिण नगर निगम के स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन राजेश गहलोत ने डाबड़ी मोड़, उत्तर नगर टर्मिनल और नजफगढ़ में मोर्चे की देखरेख की। नॉर्थ स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन योगेंद्र चांदोलिया अजमल खां पार्क और करोल बाग एरिया में लीड कर रहे थे। ईस्ट स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन महक सिंह ने गांवड़ी रोड और तीसरे पुश्ते पर लीड किया। पुतला दहन हुआ और जाम लग गया। मयूर विहार और मंडावली में बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा ने कमान संभाल रखी थी। खजूरी चौक पर विधायक साहब सिंह चौहान और मोहन सिंह बिष्टi सैकड़ों लोगों के साथ जमे हुए थे। पूर्वी निगम शिक्षा समिति के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने भी अगुवाई की। गाजीपुर, अप्सरा बॉर्डर, अक्षरधाम, विकास मार्ग, कड़कड़ी, रोहिणी, पीतमपुरा, राजौरी गार्डन, बदरपुर सहित कुल मिला कर शहर भर में तकरीबन 100 स्थानों पर ट्रैफिक रोके जाने की खबर है।

व्यापारियों ने निकाला मार्च, दुकाने बंद 

एफडीआई और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के खिलाफ भारत बंद से राजधानी की रफ्तार थम गई। भीड़-भाड़ और चहल-पहल वाले बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ था। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर टैक्सी और ऑटो नहीं मिल रहे थे। एयरपोर्ट पर टैक्सी यूनियनों ने करीब 1200 टैक्सी पार्किंग में खड़ी कर दीं, जिससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा। रेलवे स्टेशनों पर प्रीपेड ऑटो से लेकर टैक्सी भी नहीं मिल रहीं थीं। हालांकि, इक्का-दुक्का टैक्सी चलती दिखाई दीं। बंद के कारण दिल्ली के अधिकतर स्कूलों ने छुट्iटी का ऐलान कर दिया था, जो स्कूल खुले भी उनमें बच्चों की तादाद बेहद कम थी। व्यापारी जगह-जगह सभाएं और जूलूस निकालते दिखाई दिए।

सुबह-सुबह रोकी गईं कई ट्रेनें

रीटेल में एफडीआई, डीजल की कीमत में बढ़ोतरी और रियायती एलपीजी सिलिंडरों की सीमा तय करने के खिलाफ विपक्ष के भारत बंद का असर गुरुवार सुबह से ही दिखने लगा है। यूपी के इलाहाबाद में समाजवादी पार्टी और बिहार के पटना में बीजेपी और जेडीयू नेताओं ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिए हैं। इससे करीब एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित होने की खबर है।

उत्तर प्रदेश

गुरुवार सुबह-सुबह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इलाहाबाद में रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। मथुरा और कानपुर में भी रेलवे ट्रैक जाम किए जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक मथुरा में प्रदर्शनकारियों ने भुवनेश्वर एक्सप्रेस को रोक दिया, वहीं कानपुर में स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस को रोके जाने की खबर है।

बिहार

वहीं बिहार में बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पटना रेलवे स्टेशन पर धरने पर बैठ गए। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट जाम कर दिया गया है। दिल्ली जाने वाली मालदा एक्सप्रेस को जेडीयू नेताओं ने रोक लिया है। जहानाबाद में गंगा-दामोदर एक्सप्रेस को रोके जाने की खबर है।

कोलकाता

पश्चिम बंगाल में हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने बंद में शामिल न होने का ऐलान किया है, लेकिन कोलकाता में बंद का असर दिख रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सामान्य दिनों को मुकाबले सड़कों पर काफी कम वाहन चल रहे हैं।

बंद का मुंबई में मामूली असर

डीजल के दामों में बढ़ोतरी और एफडीआई के विरोध में विपक्षी दलों के भारत बंद का मुंबई में गणेश उत्सव के कारण कोई खास असर देखने को नहीं मिला रहा। गौरतलब है कि शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने गणेश उत्सव के कारण खुद को इस बंद से अलग रखा है। मुबंई में टैक्सी, थ्री-वीलर और बेस्ट की बसें सुबह से ही सड़कों पर थीं। मध्य और पश्चिमी लाइन पर ट्रेनें भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रही हैं।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट