अहमदाबाद [ इंटरनेट डेस्क ] राजधानी दिल्ली में मेडिकल छात्रा के साथ चलती बस में गैंगरेप की घटना के विरोध में उठा आक्रोश अभी शांत भी नहीं हुआ था कि गुजरात के हलोल जनपद में बलात्कार की घटना ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। इंसानियत और रिश्तों को तार-तार करने वाली इस घटना में एक मासूम बच्ची के साथ उसके मामा ने बलात्कार किया और फिर उसे झाडि़यों में फेंक दिया बच्ची को वड़ोदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। पीड़िता की मां ने आरोपी को मृत्युदंड की मांग की है ।
जानकारी के अनुसार विगत शुक्रवार की शाम कुछ लोगों ने आरोपी केशव [मामा] को इस बच्ची को झाडि़यों में फेंकते देखा। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और मारते-पीटते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस संबंध में बलात्कार और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी अनुसार बच्ची के मां-बाप नेपाल के हैं। बच्ची के पिता सिक्युरिटी गार्ड है। आरोपी का नाम केशव है और वो बच्ची सगा मामा है । केशव अकसर बच्ची के घर आता जाता रहता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार, अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है।

