गुजरात:अभ्यास के दौरान हेलीकॉप्टर की टक्कर 9 की मौत

अहमदाबाद [ इंटरनेट डेस्क ] गुजरात के जामनगर में अभ्यास के दौरान भारतीय वायुसेना के दो MI-17 हेलीकॉप्टर हवा में ही आपस में टकरा गए। इस हादसे में वायुसेना के 9 अधिकारियों की मौत हो गई।

हेलीकॉप्टर के मलबे स्‍थानीय इलाकों में बिखरे पड़े हैं। दुर्घटना में तीन लोग जख्मी हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वायुसेना अधिकारियों का कहना है कि जामनगर से करीब 20 किलोमीटर दूर सरमत गांव के निकट अभ्यास के दौरान हवा में एमआई-17 हेलीकाप्टरों के बीच टक्कर हो गई। दोनों हेलीकॉप्टरों पर वायुसेना के चार-चार अधिकारी सवार थे।

टक्कर के बाद हेलीकॉप्टरों में आग लग गई। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्‍थल पर पहुंच गए हैं और जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जामनगर के कलेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि अग्निशमनकर्मी और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट