गाजियाबाद में हिंसा, थाने में आगजनी

गाजियाबाद [ इंटरनेट डेस्क ] धार्मिक पुस्तक के पन्नों पर अपशब्द लिखा देख एक समुदाय के लोग भड़क गए और राष्ट्रीय राजमार्ग-24 जाम कर दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने मसूरी थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों से हाथापाई  की और वहां खड़े वाहनों को फूंक दिया। राजमार्ग पर भी तोड़फोड और आगजनी की  गई। पुलिस और उपद्रव कर रहे लोगों के बीच दर्जनों राउंड फायरिंग हुई। पुलिस  के अधिकारी कर्मचारी समेत दर्जनों लोग घायल हैं। 50 वाहनों को क्षति  पहुंचने का अंदाजा है।

इलाके में पैदा हुए तनाव के बाद प्रशासन ने वहां  तत्काल प्रभाव से क‌र्फ्यू लागू कर दिया  है। मसूरी के अध्यात्मिक नगर रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से  किसी ने धार्मिक पुस्तक के पन्नों पर अपशब्द लिख कर फेंका। यह बात पूरे  क्षेत्र में फैल गई। पन्ने पर एक मोबाइल  नंबर भी लिखा था, जिस पर लोगों ने फोन किया। फोन उठाने वाले ने गाली-गलौज कर दी। लोगों ने थाने में मोबाइल नंबर पुलिस को देकर उसके तत्काल गिरफ्तारी  की मांग की। पुलिस ने सर्विलांस के जरिये मोबाइल  धारक को पकड़ने का आश्वासन  दिया। लेकिन लोग तत्काल गिरफ्तारी पर अड़ गए और राजमार्ग जाम कर दिया। बसों   को क्षति पहुंचाई। सामने आने वाले वाहनों को फूंक दिया। लोगों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई।

मसूरी थानाध्यक्ष के कार्यालय में तोड़फोड़ करने के बाद  पुलिस की जिप्सी, एक बस, ट्रक व थाने में खड़े दर्जनों वाहनों को आग के  हवाले कर दिया। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रशांत कुमार समेत जिले के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

मंडलायुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण एवं जिलाधिकारी  अपर्णा उपाध्याय ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने दो-तीन लोगों  के घायल होने की बात स्वीकार की, लेकिन किसी के मारे जाने से इन्कार किया।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट