केजरीवाल की पार्टी का नाम तय

नई दिल्ली [ NI 24 ] अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी का नामकरण कर दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में  केजरीवाल ने बताया कि उनकी पार्टी का नाम ‘आम आदमी पार्टी’ होगा। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी का संविधान दूसरी पार्टियों से बिल्कुल अलग होगा। केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में करीब 300 संस्थापक सदस्यों की मैराथन बैठक के बाद पार्टी का नाम और विजन डॉक्युमेंट मंजूर किया गया। उन्होंने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए 23 लोगों को चुना गया है। कार्यकारिणी में अरविंद केजरीवाल, आनंद कुमार, अशोक अग्रवाल, गोपाल राय, कुमार विश्वास, मनीष सिसौदिया, संजय सिंह, योगेंद्र यादव आदि शामिल किए गए हैं।

केजरीवाल ने अपनी पार्टी की में ‘राइट टु रिकॉल’ का प्रावधान किया गया है। इसके तहत किसी भी चुने गए प्रतिनिधि के खिलाफ शिकायत और गंभीर आरोपों पर उसे वापस बुलाया जा सकेगा। इसके अलावा पार्टी का अपना लोकपाल और लोकायुक्त होगा। केजरीवाल ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की रविवार को बैठक होगी। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ही सबसे ऊपर होगी। इसके गठन का औपचारिक ऐलान 26 नवंबर को जंतर मंतर पर एक सभा में होगा। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके लोगों से अपील की है कि पार्टी समारोह जंतर-मंतर पर सोमवार को होगा।

इतिहास का हिस्सा बनने के लिए सभी आमंत्रित हैं। अभी तक केजरीवाल उसी इंडिया अगेंस्ट करप्शन के नाम को इस्तेमाल करते रहे थे, जिसके बैनर तले उन्होंने अन्ना हजारे के साथ मिलकर जन लोकपाल की लड़ाई का आगाज किया था। केजरीवाल ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह 26 नवंबर से ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ नाम को इस्तेमाल करना छोड़ देंगे। ऐसे में आज पार्टी का नाम तय होने के बाद 26 नवंबर को जंतर-मंतर पर पार्टी को औपचारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट