एसपी सस्पेंड, मैजिस्ट्रेट का ट्रांसफर

मुंबई [ इंटरनेट डेस्क ] फेसबुक पर ठाकरे विरोधी कॉमेंट करने पर 2 लड़कियों को अरेस्ट करने के मामले में सरकार ने लापरवाही बरतने पर सीनियर पुलिस ऑफिसर्स के खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया है। सरकार ने ठाणे रूरल के एसपी रविन्द्र सेनगांवकर को सस्पेंड करने का फैसला लिया है। उधर बॉम्बे हाई कोर्ट ने इन दोनों लड़कियों को 15-15 हजार रुपये की जमानत पर रिहा करने वाले फर्स्ट क्लास जूडिशल मैजिस्ट्रेट रामचंद्र बागडे का ट्रांसफर कर दिया है।

21 साल की शाहीन डाढा ने 18 नवंबर को शिवसेना चीफ बाल ठाकरे के अंतिम संस्कार वाले दिन फेसबुक पर एक स्टेटस अपडेट किया था। इस अपडेट को उनकी दोस्त रेणू ने लाइक करके शेयर किया था। हालांकि शाहीन ने अपनी पोस्ट में ठाकरे का जिक्र नहीं किया था, लेकिन स्थानीय शिवसेना चीफ ने उसके खिलाफ लोगों की भावनाएं भड़काने की शिकायत दर्ज करा दी। यही नहीं, शाहीन के चाचा के क्लिनिक में कुछ गुंडों ने तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने भी इस मामले में दोनों लड़कियों को अरेस्ट कर लिया था, जिसके बाद देश भर में ‘फ्रीडम ऑफ स्पीच’ के मुद्दे पर नई बहस छिड़ गई थी।

चारों तरफ हो रहे विरोध के बाद महाराष्ट्र के सीएम पृथ्वीराज चव्हान और गृह मंत्री आर.आर. पाटिल ने ऐक्शन लेने का वादा किया था। इसके लिए आईजी रैंक के एक ऑफिसर को मामले की जांच सौंपी गई थी। जांच में पाया गया कि सीनियर पुलिस ऑफिसर्स ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। अगर उन्होंने वक्त पर सही फैसला लिया होता, तो हालात इतने खराब नहीं होते।

जांच रिपोर्ट में पाया गया कि दोनों लड़कियों के खिलाफ इतनी गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने के पीछे कोई वजह समझ नहीं आती। दोनों पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने और गलत इंटेशन से मैसेज भेजने और गलत ऐक्टिविटीज़ करने का आरोप लगा था। 19 नवंबर को जांच के आदेश देते हुए महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने कहा था कि दोषी पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। सीनियर वकील अमित देसाई ने कहा, ‘सरकार के इस कदम का स्वागत किया जाना चाहिए।

अच्छी बात है कि इस मामले के ठंडा पड़ने से पहले ही ऐक्शन ले लिया गया। इससे अच्छा मैसेज गया है। आइंदा कोई भी इस तरह से परेशान करने के लिए गलत रिपोर्ट नहीं लिखेगा।’

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट