आज होगी शरद यादव की बेटी की शादी , जुटेंगे दिग्‍गज

नई दिल्‍ली [ इंटरनेट डेस्क ] बिहार के दिग्‍गज नेता शरद यादव की बेटी सुभाषिनी मंगलवार को हरियाणा की बहू बन जाएगी। एनडीए के संयोजक एवं जद(यू) अध्यक्ष शरद यादव के समधी कमलवीर दहेज में सिर्फ एक रुपया लेंगे, यह बात अलग है कि उन्होंने करीब तीस हजार निमंत्रण पत्र बांटे हैं। दूल्‍हा और दुल्‍हन, दोनों ने एमबीए किया है। यह शादी पूरी तरह अरेंज है। इस शादी को लेकर कहा जा रहा है कि इससे कई राजनैतिक दलों की दूरियाँ कम हो जायेगी ।

वीवीआईपी विवाह समारोह के चलते यहां पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। शादी दिल्‍ली के 7, तुगलक रोड में होगी।  शादी में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सोनिया गांधी सहित देश की जानी-मानी हस्तियों के पहुंचने का कार्यक्रम है।

शरद यादव की बेटी सुभाषिनी एवं अहिरवाल के कमलवीर के बेटे राजकमल के विवाह की रस्‍में 23 नवंबर से शुरू हो चुकी हैं। 25 नवंबर को महिला संगीत 25, अकबर रोड दिल्ली में हो चुका है।

इस विवाह के बाद लालू प्रसाद यादव व शरद यादव भी रिश्ते की डोर में बंध जाएंगे। हरियाणा के बिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के समधी लालू प्रसाद के दामाद राव चिरंजीव के चचेरे भाई राव अभिमन्यु कमलवीर के दामाद हैं। यानी शरद यादव के दामाद बनने जा रहे राजकमल कैप्टन यादव के भतीजे इनेलो के वरिष्ठ नेता राव अभिमन्यु के सगे साले हैं। ऐसे में यहां कई दल रिश्ते में बंधने जा रहे हैं।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट