अब और भड़केगी रसोई की आग

नई दिल्ली [ इंटरनेट डेस्क ] डीजल के दामों में पांच रुपये की बढ़ोतरी का असर घर की रसोई पर भी पड़ने वाला है। डीजल के दाम बढ़ते ही ट्रकों से ढुलाई महंगी हो जाएगी। राजधानी में सब्जियों , फलों आदि की ढुलाई ट्रकों और कमर्शल वाहनों से होती है और ये डीजल से ही चलते हैं।

डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर आजादपुर सब्जी मंडी के कारोबारी खासे विचलित हो गए हैं। उनका कहना है कि समुचित बारिश न होने के कारण फलों व सब्जियों के दामों में वैसे ही लगातार बढ़ोतरी हो रही है , अब डीजल के दाम इसमें और आग लगाएगी। उनका कहना है कि डीजल के दाम बढ़ते ही महंगाई बढ़ने का सर्कल शुरू हो जाता है। ट्रकों से आने वाली सब्जियों व फलों की ढुलाई तो महंगी होगी ही , साथ ही मंडी में आने वाले कारोबारियों को अपने वाहनों पर भी ज्यादा खर्च करना होगा या मंडी आने – जाने के लिए ज्यादा दाम चुकाने होंगे।

इन सबका असर सब्जियों व फलों के दामों पर पड़ेगा। वैसे कारोबारी मान रहे हैं कि सरकार डीजल के दामों में दो – एक रुपये की कमी कर देगी , ताकि लोगों में आक्रोश कम हो जाए। लेकिन सरकार के इस निर्णय से बढ़ती महंगाई पर रोक लगने की संभावना कम ही है। जब सब्जियों और फलों के दामों में इजाफा होगा , तो उसका सीधा असर घर की रसोई पर भी पड़ेगा। इस मामले में एनबीटी ने कई महिलाआंे से बात की। वे इस बात से खफा हैं कि सरकार बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने में गंभीरता तो दिखा नहीं रही है , इसके उलट डीजल के दामों में इजाफा कर उनके घर का बजट और बिगाड़ने की तैयारी कर ली गई है। उनका कहना है कि जब मंडियों में ही सब्जियों और फलों के दाम बढ़ जाएंगे तो उनके घर के आसपास के बाजारों , मार्केट में भी इनके दाम बढ़ जाएंगे। इतना नहीं रेहड़ी – ठेलों पर भी सब्जी बेचने वाले लोग दामों में इजाफा कर देंगे।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट