मूक बधिर रिंकी को तलाश है अपने परिवार की, पुलिस की तलाश जारी

इंदौर [ विरेन्द्र रायकवार ]  शादीशुदा मूकबधिर महिला गुम हो जाने के बाद अब अपने परिजनो की तलाश में है। दरअसल इंदौर की रहने वाली रिंकी न सिर्फ अपने पति को खोज रही है बल्कि अपने ससुराल वालो को भी। परिजनो के बिना बेसहारा रिंकी को कंधा मिला है इंदौर पुलिस का।

दरअसल इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र की मूक बधिर पुलिस सहायता केंद्र पर पहुंची रिंकी को अब उम्मीद है कि उसे अपने परिवार का सहारा जरुर मिलेगा। हाथो पर गुदा हुआ नाम और तलाश अपने परिजनो की। ये महिला मूक बधिर और मानसिक रुप से विक्षिप्त जरुर है बावजूद इसके ये अपने परिजनो तक पहुंचना चाह रही है।

इस महिला का नाम रिंकी पति गोपाल निवासी इंदौर बताया जा रहा है। इसके गुम हो जाने के बाद से ही इसकी खैर खबर लेने वाला कोई नही आया। दरअसल रिंकी को एक रिक्शा चालक ने बुधवार को पलासिया थाने पहुंचाया था इसके बाद विजय नगर स्थित आनंद सर्विस सोसायटी ने रिंकी को तुकोगंज पुलिस की मूक बधिर सहायता केंद्र तक पहुंचाया। जहां रिंकी की माने तो उसका मध्यप्रदेश के सागर जिले से भी जुडाव है। इसके अलावा अपने परिजनों से जुडी कई ओर भी बातें रिंकी ने अनुवादक की सहायता से बताई। इधर इस मामले में इंदौर पुलिस की खोजबीन जारी हैं।

पुलिस की माने तो रिंकी भले ही सुन नही पाती हो या बोल नही पा रही है लेकिन अनुवादको के जरिये उसे उसके परिजनो तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही हैं ! सिंघम बनी पुलिस के इस अवतार को देखकर आप चैकिंए नही क्योकि खाकी कई मायनों में अपराधियो की धरपकड के लिए तो जानी जाती है वही रिंकी जैसी महिलाओ की मदद के लिए भी आगे आती है।

 

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट