इंदौर [ विरेन्द्र रायकवार ] बेटियों के बाद अब बेटे भी बेचे जा रहे है | शहर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमे एक पिता ने अपने बेटे को चंद रुपयों के लिए गडरिये को बेच दिया | मासूम से गडरिये ने इतना काम करवाया की उसके पैरो में घाव हो गये थे | मामला अब चाइल्ड लाइन और पुलिस के पास पहुचा है |
मासूम बच्चे का नाम नेता है | इस बच्चे का गुनाह ये है की इसने गरीब पिता के घर जन्म लिया है | राजस्थान बांसवाडा में नेता के पिता सेमा रहते है | सेमा की माली हालत इतनी खराब है की वो अपने बेटे का भी भरण पोषण नहीं कर पाते है | सेमा की इसी मज़बूरी का फायदा भेड़ बकरी चराने वाल़े जीवन ने उठाया | जीवन ने सेमा से नेता को 13500 रुपए में खरीद लिया | हालाकि जीवन का कहना है की अगर वह बच्चे को नहीं खरीदता तो वह भूख से ही मर जाता | जीवन नेता को अपने साथ राजस्थान से ले आया और बच्चे से अपने पशु चरवाने लग गया | जीवन नेता से इतना ज्यादा काम लेने लग गया की उसकी हालत खराब हो गई यहा तक की उसके पैर इन्फेक्शन से ही खराब हो गए |
मासूम नेता को शनिवार को लसुडिया क्षेत्र में एक महिला ने सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़े देखा तो चाइल्ड लाइन और पुलिस को सूचना दी | चाइल्ड लाइन की टीम ने नेता का एम वाय अस्पताल में इलाज करवाया और बाद में जीवन के खिलाफ लसूडिया थाने में शिकायत दर्ज कारवाई है | फिलहाल जीवन पुलिस की गिरफ्त में है और चाइल्ड लाइन की टीम नेता के माता पिता को तलाश कर उन तक पहुचाने की कोशिश कर रही है |

