सिंघम के सामने चित्रकला प्रतियोगिया, बच्चे कर रहे है खुद को सुरक्षित महसूस

इंदौर [ NI 24 ] पुलिस के सामने एक अनूठी चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की। इस प्रतियोगिता में तकरीबन 70 मूक बधिर बच्चो ने भाग लिया। सिंघम बनी पुलिस ने जहां इन बच्चों के पर्यावरण के प्रति लगाव को सराहा वही इन बच्चो ने भी ड्राइंग शीट पर रंगीन रंगो के साथ पर्यावरण के हर रंगो को बखूबी पेश किया।

ना तो ये बोल सकते है और ना ही सुन सकते है हां लेकिन आम आदमी से कई गुना बढकर सोच इनकी है। शुक्रवार को तो इन बच्चो ने पर्यावरण के प्रति अपने लगाव को कलम और रंगो की सहायता से ड्राइंग सीट पर उकेरा और वो भी उन सिंघमों के बीच जिनके आस पास आने की हिमाकत आजकल कोई नही कर पा रहा है। मौका था इंदौर के तुकोगंज थाने के मूकबधिर सहायता केंद्र के 10 वर्ष पूरा हो जाने का। जहां बच्चो ने सिंघम बनी पुलिस के बीच पर्यावरण को प्रदूषित न कर उसे सहेजने का सन्देश आम जनता को दिया।

इंदौर के विजय नगर स्थित आनंद सोसायटी सर्विस में अध्ययनरत् साढे तीन साल से लेकर 18 वर्ष की उम्र के इन बच्चो की कला को सिंघम बनी इंदौर पुलिस ने सराहा। पुलिस की माने तो पर्यावरण समाज से जुडा एक अंग है ओर इसे सुरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है।  रंगो के जरिये पेड़ पौधे ओर पर्यावरण को बचाने की जुगत में लगे ये मूक बधिर बच्चे भले ही जिंदगी के हर सोपान का लुत्फ आम आदमी की तरह नही उठा पा रहे है लेकिन ये थाने में बैठकर हर अपराधी को सीख दे रहे है जो भले ही सामाजिक अपराधी है याफिर पर्यावरण का दुष्मन।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट