जल सत्याग्रह का 14 वां दिन,कल राज्य सरकार से चर्चा

खंडवा [TNN] औंकारेश्वर परियोजना की डूब के गांव घोघल गाँव  में जारी ’ जल सत्याग्रह’ के 14 वे दिन केन्द्रिय उर्जा मंत्री श्री वीरप्पा मोइली ने बैठक कर उर्जा मंत्रालय का एक दल स्थिति की जांच के लिये भेजने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि उर्जा मंत्री श्री मोइली द्वारा सम्पूर्ण स्थिति पर आज एक बैठक का आयोजन किया गया था।

दूसरी तरफ राज्य सरकार के उघोग मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा नर्मदा आंदोलन को सम्पर्क कर सूचित किया गया है कि उन्हे मुख्यमंत्री द्वारा आंदोलन से बात करने का आग्रह किया है और वह इस हेतु सत्याग्रह स्थल पर भी आने को तैयार है। चूँकि कल भोपाल में औंकारेश्वर एवं इंदिरा सागर बांध प्रभावितों का प्रदर्शन हो रहा हैं अतः यह तय किया गया है कि शनिवार सुबह 9 बजे श्री कैलाश विजयवर्गीय से एक प्रतिनिनिधि मण्डल मिलकर सभी मांगो पर चर्चा होगी और उसके बाद मुख्यमंत्री से चर्चा की जायेगी।

कल भोपाल में औंकारेश्वर और इंदिरा सागर बांध प्रभावितों का एक विशाल प्रदर्शन होगा। यह प्रदर्शन ग्राम घोघलगांव में जारी ’जल सत्याग्रह’ के समर्थन में और राज्य सरकार द्वारा विस्थापितों को बिना पुनर्वास डुबोने के विरोध में किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में इंदिरा सागर और औंकारेश्वर परियोजना के बड़ी संख्या में विस्थापितों के साथ भोपाल के अनेक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट