दो ट्रांसपोर्टर्स से 6 लाख लूटे

इंदौर [ NI 24 ] लोहा मंडी में पास-पास स्थित दो ट्रांसपोर्ट कंपनियो के गोडाउन में घुसे बदमाशो ने 3 चौकीदारों पर हमला करते हुए छह लाख रुपए नगद लूटे और भाग निकले ! इनमे से एक ट्रांसपोर्ट से पहले भी 13 लाख रूपये उडाए गए थे !

अज्ञात बदमाश आज तडके 4 बजे के लगभग लोहा मंडी में स्थित देहली इंदौर ट्रांसपोर्ट और कैपिटल रोड लाइंस से 6 लाख रुपये उड़ा ले गए ! 7 महीने पहले भी देहली इंदौर रोड लाइंस से 13 लाख रुपये चोरी हुए थे ! तीनो बदमाशो ने दोनों ट्रांसपोर्ट को अपना निशाना बनाया और यहाँ तेनात कर्मचारी सुनील को पहले बंधक बनाया, और फिर राजू और सुलतान को चाकू कि नौक पर लिया ! बदमाशो ने एक ट्रांसपोर्ट से 4 लाख रुपये और दुसरे से 2 लाख रुपये उडाए और भागते समय कर्मचारियों को ट्रांसपोर्ट में बंद कर गए !

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुचे ! पश्चिम क्षेत्र एसपी अनिल कुशवाह ने बताया कि घटना में थोडा संदेह लग रहा है क्योंकि इतना रुपये ट्रांसपोर्ट में रात के समय रखने का क्या ओचित्य है ? इसी लोहा मंडी क्षेत्र में पिछले दिनों 53 लाख रुपये की लूट हुई थी जिसके आरोपियों को पुलिस ने  सीसी टी.वी फूटेज के आधार पर गिरफ्तार किया था !

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट