तमिलनाडु [ इंटरनेट डेस्क ] बुधवार को एक भीषणतम अग्नि काण्ड में 54 व्यक्तियों की जलने से मौत हो गई जबकि इस भीषण अग्नि काण्ड में दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। आधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या ज्यादा हो सकती है।
स्थानीय पुलिस ने कहा कि मलबे से अब तक 10 लाशें निकाली जा चुकी हैं। पुलिस का कहना है कि मृतकों संख्या अभी और बढ़ सकती है। ओमशक्ति पटाखे कारखाने में यह हादसा दिन में करीब 12:15 बजे हुआ। फैक्ट्री में करीब 40 कमरे बुरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं। फेक्ट्री का लायसेंस हादसे से एक दिन पहले ही मंगलवार को रद्द हुआ था ! फेक्ट्री में काम करने की अनुमति नहीं होने के बावजूद वहां पटाखे बनाए जा रहे थे ! फेक्ट्री मालिक के खिलाफ पुलिस ने ह्त्या का प्रकरण दर्ज कर किया है !
खबरों के मुताबिक, ओम शिवशक्ति पटाखा फैक्ट्री में जिस समय आग लगी उस समय लगभग 300 वर्कर काम कर रहे थे। फैक्ट्री में अभी भी धमाके हो रहे हैं और बिल्डिंग से भीषण धुआं भी निकल रहा है। घटनास्थल पर 10 फायरब्रिगेड गाड़ियां मौजूद हैं लेकिन धमाकों के चलते फायरब्रिगेड कर्मी अंदर नहीं जा पा रहे हैं। गौरतलब है कि शिवकाशी में पटाखे की कई फैक्ट्रियां हैं। इस सीजन में यहां दीवाली के लिए पटाखे बनाने का काम काफी तेजी से चल रहा है।
विरुधुनगर के पुलिस अधीक्षक नजमल होडा ने बताया,’आग ओमशक्ति फैक्ट्री में लगी है। इस घटना में 8 फायर टेंडर घटनास्थल पर हैं लेकिन दमकल कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर नहीं जा पा रहे हैं। फैक्ट्री के अंदर अभी भी विस्फोट हो रहे हैं।’आसपास के गांवों से जो मदद करने पहुंचे थे, उनमें से भी कई आग की चपेट में आ गए। घायलों को कई सरकारी अस्पतालों में पहुंचाया गया है।
सिवकासी भारत में पटाखे बनाने के लिए जाना जाता है। देश में इस्तेमाल होने वाले ज्यादातर पटाखे यहीं बनते हैं। आमतौर पर दीवाली से पहले पटाखे फैक्ट्री से होने वाली दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं। यह पहली बार नहीं है जब सिवकासी की किसी पटाखा फैक्ट्री में आग लगी हो।

