रेलवे स्टेशन पर युवती के साथ गैंग रेप

रेलवे स्टेशन पर युवती के साथ गैंग रेप

नई दिल्ली [ इंटरनेट डेस्क ] रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) के जवान द्वारा अपने एक साथी के साथ मिलकर 20 वर्षीय युवती को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्थित अंतरराष्ट्रीय पर्यटक ब्यूरो के कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात मंगलवार देर रात की है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हो जाने पर रेलवे पुलिस ने युवती की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपियों के नाम पिंटू कुमार व हवन प्रताप सिंह है। पिंटू रेलवे सुरक्षा विशेष बल में सिपाही है और 8वीं वाहिनी में उसकी तैनाती है। वह कुछ समय से तिलक नगर में अपने दोस्त हवन प्रताप सिंह के यहा रह रहा था। मंगलवार को पिंटू कुमार की ड्यूटी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर थी। इसके साथ दोस्त हवन भी था। आरपीएसएफ का काम रेलवे की संपत्ति के साथ साथ स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुरक्षा करना भी है।

पीड़ित युवती पहले नोएडा में रहती थी। इन दिनों वह विष्णु गार्डन में रह रही थी। युवती ने बयान दिया कि मंगलवार रात वह बहन के साथ बाहर से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उतरी थी। स्टेशन पर लॉक रूम में सामान रखने के बाद बड़ी बहन को वहीं पर छोड़ वह अकेले पहाड़गंज में होटल का कमरा ढूंढने के लिए निकली थी। रात करीब 12 बजे स्टेशन पर उसे दोनों आरोपी मिल गए। वे कमरा दिखाने के बहाने उसे लेकर अंतरराष्ट्रीय पर्यटक ब्यूरो के द्वितीय तल पर स्थित रूम नंबर 201 में चले आए। वहा दोनों ने इसके साथ दुष्कर्म किया। कमरे मे कोई नहीं था। दोनों के भाग जाने के बाद युवती ने रेलवे पुलिस में मुकदमा दर्ज करवा दिया।

नार्दन रेलवे के पीआरओ ने इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि कमरा के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में तीनों की तस्वीर कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा रहा है कि दोनों युवती को लेकर कमरे में घुस रहे हैं। फुटेज को रेलवे पुलिस को सौंप दिया गई है। पुलिस मामले की जाच कर रही है। इस वारदात में सबसे दुर्भाग्यपूर्ण यह बात है कि रेलवे स्टेशन पर होने वाले अपराधों की रोकथाम और छानबीन करने के जिम्मेदार लोगों ने इस दुष्कृत्य को अंजाम दिया। भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन पर भी ऐसी वारदातें होना अपने आप में बड़ी विडंबना है। खासकर जब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से बहुत चाकचौबंद बताया जाता है।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट