बेदर्द बाप , डेढ़ साल के बच्चे को दूसरी मंजिल से फेंका

जयपुर [TNN] जोधपुर ने एक पिता ने गुस्से में आकर अपने डेढ़ साल के बच्चे को दूसरी मंजिल के अपने मकान की बालकनी से नीचे फेंक दिया। बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 24 घंटे मौत से झूझने के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। हफीज नाम के इस व्यक्ति को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

घटना जोधपुर के नई सड़क इलाके की है। पुलिस के अनुसार, हफीज और उसकी पत्नी शकीला की शादीशुदा जिंदगी में पिछले काफी समय से तनाव चल रहा था। दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। दोनों की शादी 11 साल पहले हुई थी और हनीफ उनका चौथा बच्चा था। दंपती की तीन बेटियां भी हैं।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार को घटना के दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ और बात इतनी बढ़ गई कि हफीज ने गुस्से में अपने डेढ़ साल मासूम बच्चे हनीफ को उठाया और सीधा जाकर बालकनी से नीचे फेंक दिया। पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बुरी तरह घायल बच्चे को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चे को शरीर के बाकी हिस्सों के साथ-साथ सिर में गंभीर चोटें लगी थीं। उसे आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन एक दिन बाद उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हफीज को हत्या की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बच्चे की मौत के बात उस पर आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या के मामला दर्ज किया गया है।

 

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट