गाजियाबाद [ NI 24 ] अपनी हरकतों और बयान बाजी से चर्चा में रहे बापू की एक और हरकत ने उन्हें सुर्ख़ियों में ला खडा किया है ! इस बार उन्होंने एक मीडिया कर्मी को उस वक्त घूंसा मारा जब वह उनके कार्यक्रम को कवरेज कर रहा था ! पुलिस ने वीडियो फुटेज और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद यह कार्रवाई की।
कविनगर थानाध्यक्ष सुधीर त्यागी ने बताया कि कविनगर रामलीला मैदान में रविवार को आसाराम बापू के प्रवचन को कवर करने एक चैनल के कर्मी गए थे। वे बापू से सवाल पूछ रहे थे इसी दौरान अचानक बापू ने चैनल के कैमरामैन सचिन को घूंसा मार दिया था। उन्होंने बताया कि इस घटना की लिखित शिकायत रविवार शाम कविनगर थाने में की गई थी। पुलिस ने घटना की वीडियो फुटेज देखने और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद मामला दर्ज कर लिया।

