सिरफिरे आशिक ने प्यार की खातिर बिछा दी लाशें ही लाशें!

नई दिल्ली [ NI 24 ] एनसीआर में सनसनीखेज वारदात का सिलसिला जारी है। सोमवार को एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में जमकर खूनी होली खेली और 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद हत्यारे रवि ने खुद को भी गोली मार ली। ये लड़का अपनी भाभी की छोटी बहन से प्यार करता था। लेकिन घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। अपने प्यार के अंजाम तक नहीं पहुंचने के बाद उसने तकरीबन पूरे परिवार का कत्ल कर दिया।

दरअसल चचेरे भाई की साली की मोहब्बत में एक सिरफिरा आशिक इस कदर दीवाना हुआ कि देश की राजधानी और उससे सटा शहर गाजियाबाद दहल उठा। आशिक के खूनी खेल से इन दो शहरों में कोहराम मच गया। उस सिरफिरे के नाम है रवि। बताया जाता है कि रेनू (25) अपने पति नवीन के साथ बिंदापुर स्थित संजय एन्क्लेव में एक किराए के मकान में दूसरी मंजिल पर रहती थी। नवीन पेशे से कैब चालक है। दोनों की कोई संतान नहीं है। पुलिस के मुताबिक नवीन का चचेरा भाई रवि (22) बीते दो दिन से नवीन के घर पर ही ठहरा हुआ था। सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे जब नवीन काम पर जा चुका था।

रवि ने भाभी से उनकी छोटी बहन बेबी (17) से अपनी शादी कराने का प्रस्ताव रखा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक भाभी द्वारा इसके लिए असहमति जताने पर रवि भड़क गया और रेनू को गोली मार दी। उसी समय ऊपर आई मकान मालकिन शीला (55) को भी उसने गोली मार दी। वारदात अंजाम देने के बाद लोगों ने रवि को एक सैंट्रो कार में मौके से फरार होते हुए देखा। दोनों घायलों को तुरंत दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान पहले रेनू की मौत हो गई। बाद में शीला ने भी दम तोड़ दिया। शीला दो बेटे और एक बेटी के साथ रहती थी। शाम में रवि के कमरे में पलंग के नीचे एक और शव मिला। पुलिस के मुताबिक, यह शव नवीन का हो सकता है।

दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त ए.के. ओझा ने बताया कि इस हत्याकांड की तह तक जाने के लिए पुलिस ने विभिन्न टीमें बनाकर अभी जांच शुरू ही की थी कि दोपहर ढाई बजे उन्हें सूचना मिली कि आरोपी रवि ने गाजियाबाद के ईशापुर गांव में रेनू के पिता हरेंदर (45) और छोटी बहन बेबी (17) की भी गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, चार घंटे के भीतर पांच हत्याएं करने के बाद रवि ने खुद को भी गोली मारकर अपनी जान ले ली।

पुलिस उपायुक्त ए.के. ओझा के मुताबिक, एक टीम को जांच के लिए गाजियाबाद भेज दिया गया है। वहीं, गाजियाबाद के एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि मौके से दो तमंचे व कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

 

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट