फूड सप्लीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा

इंदौर [ NI 24 ] खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने दीपज जैन, ई सेक्टर गोडाउन से फूड सप्लीमेंट मानीफिरान सिरप, ग्रोकॉल सीरप, आयूफ सिरप जो फूड सप्लीमेंट का सेंपल लेकर 306 बॉटल जब्त की गई। फैक्ट्री पर खाद्य एवं औषधि विभाग का लायसेंस भी नहीं मिला है। यह कार्रवाई लगातार की जाएगी। आने वाले दिनों गणोश उत्साव, नवरात्रि, दशहरा और दीपावल के बाद शादियां का सीजन है। इसमें लोगों को मिलावटी सामान न मिले, इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार मिलावटखोरों पर कार्रवाई की जाएगी।

शहर में त्योहारों पर मिलावटखोरों का बोलबाला रहता है ! खास कर नमकीन और मिठाई में मिलावट के मामले ज्यादा सामने आते है उसे ध्यान में रखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम के नेतृत्व में 9 अलग अलग दल बनाए गए !  शहरभर के मिलावटखोरों पर नकेल कसने की कार्रवाई शनिवार से शुरू कर दी गई है। पहले दिन विभिन्न प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए 13 सेंपल लिए गए हैं। इनमें से एक फूड सप्लीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की गई तो वहां पर लायसेंस ही नहीं मिला। इस पर फूड सप्लीमेंट की बॉटल जब्त कर ली गई। त्योहारी मौसम के शुरू होने के पहले नमकीन और मिठाईयों की दुकान के साथ-साथ ही अन्य खाद्य पदार्थो की दुकानों पर खाद्य एवं औषधि विभाग के साथ नापतौल और नागरिक आपूर्ति निगम विभाग भी शामिल था। सभी 9 टीमों के साथ एसडीएम शामिल थे। करांची हलवा का भी लिया सेंपल सीनियर फूड सेफ्टी ऑफिसर मनीष स्वामी ने बताया कि कलेक्टर आकाश त्रिपाठी के निर्देश पर कार्रवाई शुरू की गई। विभाग के 9 दलों ने 13 सेंपल जांच के लिए हैं।

इनमें पाम तेल आरएस रेस्टॉरेंट बीके सिंधी कॉलोनी, मावा बार्फी आरती स्वीट्स सिंधी कॉलोनी, मावा बर्फी जायसवाल रेस्टॉरेंट बाणगंगा, नमकीन सेंव राजू खंडेलवाल भंडार सांवेर रोड, मावा कतली यादव रेस्टारेंट कुशवाह नगर, बेसन के गाठिया महेंद्र सेंव भंडार, मल्हारगंज नमकीन, करांची हलवा, नेमा स्वीट्स, मालगंज चौराहा, न्यू टी ट्रेजर मल्हारगंज मेन रोड से बेसन के सेंपल जांच के लिए हैं। कुछ प्रतिष्ठानों पर गंदगी मिलने और विभाग का लायसेंस न होने पर चेतावनी दी है।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट