इंदौर [ न्यूज़ इंडिया डेस्क ] आज एमआर 10 बाय पास पर आज सुबह एक मोटरसायकल फिसल गई ! हादसे में महिला कि मौत हो गई जबकि उसका पति घायल हो गया ! महिला का नाम गीता पति सिद्धेश्वर पंचाल उम्र ४५ वर्ष निवासी मेघदूत नगर है ! महिला अपने पति के साथ मोटरसायकल पर पीछे बैठकर कम्पेल गाँव में किसी रिश्तेदार के उठावने में जा रही थी तभी एमआर 10 पर बाईक फिसलने से महिला सीमेंट कंक्रीट कि सड़क पर सिर के बल जा गिरी जिसके कारण महिला गीता बाई को गंभीर अवस्था में इलाज के हास्पिटल ले जाया गया ! लेकिन सिर पर गंभीर चोट लगने से महिला की रास्ते में ही मौत हो गई ! हादसे में महिला का पति भी घायल हो गया ! खजराना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है !
हास्पिटल पहुचे मृतिका के रिश्तेदार रामेहावर पंचाल ने बताया कि हमें सूचना आई कि गीता का एक्सीडेंट हो गया है वह कम्पेल में अपने रिश्तेदार के यहाँ उठावने में जा रही थी !
मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन
इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

