इंदौर [ न्यूज़ इंडिया डेस्क ] में आज लसूडिया थाना क्षेत्र में रिंग रोड पर ट्रक और बोलेरो की टक्कर में बोलेरो सवार दो छात्र की मौके पर ही मौत हो गई ! ट्रक की टक्कर से बोलेरो के परखच्चे उढ गए ! मृतकों के नाम अंकित और रिंकू बताये जा रहे है दोनों मालवीय नगर और महेश नगर के रहने वाले है ! घटना उस समय हुई जब दोनों छात्र बोलेरो एम पी 09 सी बी 2210 में सवार होकर बाम्बे हास्पिटल की और से देवास नाका की तरफ जा रहे थे ! तभी बीच सड़क पर गाय आ गई ! तेज गति होने के कारण छात्र बोलेरो को संतुलित नहीं कर पाए और गाय को बचाने के चक्कर में बोलेरो पहले तो डिवाईडर से टकराई और हवा में उछलते हुए डिवाईडर पार कर देवास नाका क्षेत्र की और से आ रहे ट्रक में जा घुसी ! हादसा इतना दर्दनाक था कि दुर्घटना में दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई ! मौके पर पहुंची पलासिया थाना और लसूडिया थाना पुलिस ने देवास नाका क्षेत्र की और से आने वाले वाहनों को रोका फिर उसके बाद तीन क्रेन बुलवाकर ट्रक और बोलेरो को अलग किया ! पुलिस ने शव निकालकर पी एम के लिए पंहुचा दिए है ! सीएसपी अमरिंदर सिंह ने बताया की घटना भीषण थी दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई है !
मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन
इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

