इंदौर [ NI 24 ] हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले बल्लेबाज वी.वी.एस लक्ष्मण के सन्यास को लेकर भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और वी.वी.एस लक्ष्मण के बीच विवाद से जोड़ा जा रहा जिस पर बी सी.सी.आई. के सचिव संजय जगदाले ने कहा की लक्ष्मण के संन्यास को लेकर राजनीति कुछ नहीं हे सब हम उनका रिस्पेक्ट करते है उन्होने हमें पहले कांफिडेंस में लिया था !
आज इंदौर में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव संजय जगदाले ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि वी.वी.एस लक्ष्मण ने बहूत अच्छी सोच से संन्यास लिया हे आज हमने देखा की टेस्ट क्रिकेट में चतेश्वर पुजारा ने शतक बनाया तो उसका क्रेडिट वी.वी.एस लक्ष्मण को भी देना चाहूँगा उनकी जो सोच थी अगर किसी युवा खिलाड़ी को चांस देना है तो संन्यास जल्दी लेना होगा ! लक्ष्मण के संन्यास को लेकर राजनीति कुछ नहीं है सब हम उनका रिस्पेक्ट करते हे उन्होने हमें पहले कांफिडेंस में लिया था !

