इंदौर [ Rahul karaiya ] इंदौर के थाना एम जी रोड पुलिस की मेहनत आखिर रंग लाई ,पुलिस बीते चार दिनों से एक लुटेरे की आवभगत में लगी थी, कोई केले खिलाता तो कोई गरमागरम दूध पिलाता, इस लुटेरे को एक पल के लिए भी अकेला नही छोड़ा जाता था, दरअसल लुटेरे के पेट में देड तौले की सोने की चैन थी जिसे उसने चार दिन पहले ही गुरुद्वारे के पास से एक वृद्ध के गले से झपटी थी लेकिन आसपास के लोगों द्वारा पकडे जाने पर लुटेरे ने चैन को गटक लिया लिहाज़ा पुलिस को चैन की जप्ती के लिए लुटेरे की जम कर सेवा करनी पड़ी, तीन दिन में चार दर्जन केले और तीन लीटर दूध लुटेरे को दिया गया !
आज तड़के ही पुलिस के चेहरे उस समय खिल उठे जब शौच के लिए गये लुटेरे से चैन की रिकवरी हुई तो पुलिस ने भी चैन की साँस ली .एम.जी रोड थाना प्रभारी दिलीप गंगराड़े ने बताया कि गुरूद्वारे के पास दो पति पत्नी ,हस्बेंड गिरधारी सोने की चैन पहने हुए थे तभी एक लड़का 20 – 22 साल का आया और उसने गले से चैन खींच ली और निगल ली उसे सभी लोग पकड़ कर थाने लेकर आये आरोपी ने भी पूछताछ में बताया की उसने चैन खाली है, मेडिकल में भी डाक्टर ने बताया की उसके पेट में चैन है तो इसे कल से ही केले खिला रहे है और दूध पीला रहे है ! अभी तक 30 – 35 केले खिला चुके है दूध पीला चुके है !

