शहर में बाइक सवार गुंडों का आतंक

इंदौर [ NI 24 ] इन दिनों शहर में राह चलते लोगों पर हथियारों से हमला करना , शराब के लिए रुपये मांगना और लोगों को जान से मारने जैसी धमकी देने जैसे अपराध आम हो गए है ! इन वारदातों को अंजाम देने में शहर में बाइक सवार गुंडों की संख्या दिन ब दिन बदती जा रही ! पुलिस भी इन बाइक सवार गुंडों को पकड़ने में नाकाम  साबित नजर आती है ! पिछले दिनों शहर में बाइक सवार गुंडों के आतंक से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी !
ऐसी ही एक वारदात को बाइक सवार गुंडों ने अंजाम देते हुए शीतलनगर में जमकर आतंक मचाया। नशे में धुत बदमाशों ने दो दुकानों में तोड़फोड़ की और महिला को गोली मारने व युवती पर तेजाब डालने की धमकी दी। इसके बाद दुकानें बंद करवाईं। घटना दोपहर करीब दो बजे की है। बदमाश लखन गुजराती उर्फ लाखन पटेल साथी चिंटू, पीयूष, गोपी व राहुल धामेलिया के साथ आया और गायत्री किराना पर तोड़फोड़ की। दुकान संचालिका वैजयंती जायसवाल के मुताबिक लाखन के पास पिस्टल व साथियों के पास चाकू थे। उसने शराब के लिए रुपए मांगे। नहीं देने पर गोली मारने की धमकी देकर दुकान का सामान फेंकने लगा। घटना के समय बेटी रूपाली भी बैठी थी। गुंडों ने रूपाली पर तेजाब फेंकने की धमकी दी और पिस्टल लहराते हुए भाग गए।

पुत्र अंकुश के मुताबिक बदमाश आए दिन क्षेत्र में हंगामा करते हैं। लखन की भाभी रचना किराने का सामान उधारी में लेकर जाती है। दो दिन पहले पैसे नहीं देने पर सामान देने से मना कर दिया था। सोमवार को लाखन ने आकर कहा शराब के लिए रुपए निकालो वर्ना दुकान नहीं खोलने दूंगा।

रहवासी संघ अध्यक्ष घनश्याम तिवारी व हनुमान शर्मा के मुताबिक बदमाशों ने कई दुकानों पर हंगामा किया। और कहा की मार्केट बंद रखना नहीं तो गोली मार देंगे ! श्रीमती जायसवाल को धमकाने के बाद बदमाश राज मिश्रा के टिफिन सेंटर, दीपक कुरेलिया की चाय दुकान, शैलेंद्र जैन की पाश्र्वनाथ पान सेंटर, जीतू वर्मा की ड्रायक्लीन की दुकान पर पहुंचे व हंगामा करते हुए दुकानों के शटर नीचे कर दिए। बदमाशों ने जीतू की दुकान का सामान भी बाहर फेंक दिया। राज के मुताबिक टिफिन सेंटर पर छात्र खाना खा रहे थे। अचानक बदमाश आए और शटर नीचे कर कहा दुकानें बंद रखना वर्ना गोली मार देंगे। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट