इंदौर [ NI 24 ] स्वास्थ्य राज्य मंत्री महेंद्र हार्डिया भी एमपीसीए चुनाव में उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ सदस्यों से जनसंपर्क बनाने और कैलाश विजयवर्गीय पेनल को जिताने के लिए मैदान में आ गए है ! मध्यप्रदेश क्रिकेट एशोसिएशन के चुनाव करीब आते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया और कैलाश विजयवर्गीय की और से जनसंपर्क तेज होता नजर आ रहा है ! सिंधिया के लिए कांग्रेस एक जुट हो गई है वही सोमवार को श्री विजयवर्गीय के साथ स्वास्थ्य राजमंत्री महेंद्र हार्डिया ने भी मैदान संभाल लिया है ! सुबह आठ बजे से श्री विजयवर्गीय ने अपना जनसंपर्क अभियान शुरू कर सदस्यों से मुलाक़ात की ! पेनल के सदस्य भी लगातार सदस्यों से संपर्क बनाए हुए है ! सिंधिया पेनल की और से डाक्टर एम.के. भार्गव, अशोक कुमट, सहित अन्य सदस्य जनसंपर्क में सगे हुए है ! एमपीसीए के चुनाव की रंगत अब अपना रंग दिखाने लगी है ! दोनों पैनलों की और से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है ! अब दोनों ही पैनलों के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है ! 23 अगस्त को हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई पर सभी की निगाह है ! सूत्रों का कहना है की 23 अगस्त को सिंधिया इंदौर आयेंगे ! और 26 अगस्त तक यानी चुनाव तक यहीं रहेंगे !
मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन
इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

