थाने में चोर की खातिरदारी

इंदौर [ NI 24 ] सामान्यतः थानों के नाम से ही अपराधी कापने लगते है, लेकिन यदि पुलिस किसी अपराधी की थाने में ही खातिरदारी करे उसे केले खिलाये दूध पिलाए तो यह एक अदभुद बात लगाती है लेकिन क्या है इसकी वजह आइये हम आपको बताते है ! इंदौर के एम..जी. रोड थाने पर पुलिस दो दिनो से पकडे गए अपराधी को केले खिला रही है, दूध पिला रही है साथ ही इसे इसबगोल की भूसी भी खिलाई जा रही है, वह बीमार भी नहीं है और न ही उसका कोई उपवास है.! वजह है एक 2 तौले की सोने की चैन जो इसके पेट में है और अब पुलिस उस चैन को बाहर लाने के लिए ही ये सारे जतन कर रही है, बस किसी भी तरह से ये सोने की चैन बाहर आ जाए !

मामला यह है की कल दोपहर प्रहलाद नगर निवासी गिरधारी पिता गोविन्द वाधवानी अपनी पत्नी सहित एम्.जी. रोड गुरुद्वारे दर्शन करने के लिए पहुंचे, गुरुद्वारा परिसर में घुसते ही यह बदमाश दिलीप पिता छगन कोटे निवासी पहाड़सिंहपूरा जिला खरगोन दौड़ कर अन्दर आया और कोई कुछ समझता उससे पहले गिरधारी के गले की चैन झपट कर भगा और जिला कोर्ट वाली गली में घुस गया यह देख गिरधारी ने शोर मचाया तो गली में लोगो ने बदमाश को पकड़ लिया, लोगो के हाथो पकडाते ही दिलीप ने वह चैन निगल ली और लोग उसे पकड़कर एम.जी. रोड थाने ले आये ! लोगो के कहने के बाद पुलिस ने पूछताछ की तो दिलीप ने चैन को निगलना कबूल लिया, पुलिस ने उसका एक्स-रे करवाया तो डॉ. ने भी चैन का पेट में होने की संभावना जताई ! इसके बाद से शुरू हुई चैन को पेट से बाहर निकालने की क्रिया ! डॉ. की सलाह पर उसे केले खिलाये जा रहे है, दूध पिलाया जा रहा है और डॉ. के बताये अनुसार एक पावडर भी पिलाया जा रहा है, कल से अब तक वह 2 बार उल्टी कर चूका है, शौच भी जा चुका है लेकिन चैन अभी भी बाहर नहीं आई ! अब पुलिस  उसे अदालत में पेश करेगी और सोनोग्राफी करवाने एवं ऑप्रेशन करवाने की मांग भी  कोर्ट में करेगी !

बहरहाल एक सोने की चैन के लिए पुलिस को भी काफी जतन करने पड़ रहे है लेकिन यदि यह चैन निकालने में पुलिस सफल हुई तो आगे से दूसरे चोर या लुटेरे इस तरह से कीमती वस्तुओ को निगलने से पहले दस बार सोचेंगे !

 

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट