इंदौर [ NI 24 ] बीती रात चोरो ने दो अलग अलग स्थानों पर धावा बोलकर हजारो का माल ले उड़े ! लेकिन चोरी की ये वारदात वहा लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी ! अब पुलिस विडियो फुटेज के आधार पर चोरो की तलाश कर रही है ! इंदौर में बीती रात चोरो ने दो अलग अलग स्थानों पर हाथ साफ़ कर हजारो का माल ले गए ! पहला मामला है पंचम की फेल का जहा प्रेम मीमरोट के सुने मकाम में चोरो ने घर का ताला तोड़कर नगदी सहित हजारो का माल ले गए !
बदमाशो ने आसपास में रहने वाले लोगो के घरो को बाहर से बंद कर दिया और इत्मिनान से चोरी की ! बताया जा रहा है कि प्रेम मीमरोट का एक घर सुखलिया में भी है और पूरा परिवार सुखलिया स्थित घर पर गया था ! फिलहाल तुकोगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है ! वही दूसरा मामला पिपल्याहाना का है जहा एल.आई.सी.प्रीमियम के आफिस से अज्ञात चोर गेट का ताला तोड़कर दो कंप्यूटर ले गए ! चोरो की ये सारी कर्तुते वह लगे सीसीटीवी कमरे में कैद हो गयी !
गोरतलब है कि पिछले कुछ दिन पहले भी यहाँ चोरी हुई थी और चोर यहाँ से चेक और डीडी ले गए थे ! उसके बाद भी इस आफिस में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किये गए ! .पलासिया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरो की तलाश कर रही है !

