धूम्रपान के खिलाफ अखिलेश यादव सख्त

लखनऊ [TNN] धूम्रपान के प्रति यूपी के निजाम अखिलेश यादव संजीदा होते दिख रहे हैं। राज्य के सचिवालय में अब धूम्रपान करने वालों के साथ सख्ती से निपटने की तैयारी कर ली गई है। सचिवालय में जो भी आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अफसर या कर्मचारी पान, गुटखे, तंबाकू का सेवन करते हुए या बीड़ी और सिगरेट पीते हुए पाया गया तो उसका सचिवालय प्रवेशपत्र कैंसल कर दिया जाएगा।

सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि इस तरह का काम करते हुए पाए जाने पर 100 रुपये का जुर्माना भी वसूला जाएगा। सचिवालय-एनेक्सी के क्लोज सर्किट टीवी नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर नजर रखेंगे। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में आदेश जारी कर दिए गए हैं्र और सचिवालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी इसके लिए अधिकृत किए गए हैं। मादक पदार्थ पर प्रतिबंध को लागू करने में एसपी सरकार ने अच्छी पहल की है। हालांकि मायावती ने भी इस दिशा में प्रयास किया था, लेकिन उसमें सचिवालय प्रवेश पत्र निरस्त करने का प्रावधान नहीं था।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट